मोरवा में चल रही रासलीला के अंतिम दिन खूब खेली गई फूलों की होली

 





वैढ़न,सिंगरौली। श्री रासलीला आयोजन समिति द्वारा आयोजित रासलीला की समाप्ति पर भव्य ब्रज की होली खेली गई। जिसमें  नगर वासियों व श्रद्धालुओं ने होली का भरपूर आनंद उठाया। होली फूलों से खेली गई। वृंदावन से पधारे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री फतेह कृष्ण महाराज ने ब्रज की होली के बारे में विस्तार से सभी को बताया। उन्होंने मंच पर दिखाया कि ब्रज की होली सभी का अलग ही आनंद है। सबसे पहले ब्रज में परपारिक ल_मार होली का दिखाई गई। इसमें दिखाया गया कि श्री कृष्ण अपने सखाओं के साथ व गोपियों के साथ लठमार होली खेलते थे। उसके बाद श्री कृष्ण व राधा जी पर फूलों की वर्षा की गई। फिर फूलों की वर्षा सभी भक्तों पर की गई। सभी भक्त मंच पर इस प्रकार की होली को देख रोमाचित हो रहे थे। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी भक्तों ने राधा कृष्ण के चरणों को स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। भक्तों की टोली मंच पर आने के लिए व्याकुल हो उठी। सभी ने श्री कृष्ण व राधा जी से प्रार्थना की वे अगले वर्ष भी इसी प्रकार से यहा आएं और सभी को इसी प्रकार से रासलीला व ब्रज की होली के दर्शन कराएं। रासाचार्य श्री फतेह कृष्ण महाराज ने सभी भक्तों से आग्रह किया कि वे रासलीला में भगवान के भाव को समझें और अपने जीवन में उसे अपनाएं।