जियावन मंडल में मनाया गया ज्योतिबा फुले (क्रांतिकारी) दिवस



काल चिंतन संवाददाता

देवसर,सिंगरौली। आज भारतीय जनता पार्टी मंडल जियावन के अंतर्गत युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के अगुवाई में महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले ज्योतिबा फुले दिवस मनाया गया जो एक भारतीय समाजसुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं जोतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। सितम्बर 1873 में इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया।इन्होने दलितों व महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किये। 24 सितंबर 1873 ईश को इन्होंने महाराष्ट्र में सत्यशोधक समाज की स्थापना की इस कार्यक्रम में भाजपा जियावन मंडल के महामंत्री रंगलाल प्रजापति मंडल मंत्री प्रकाश गुप्ता एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष देव आनंद प्रजापति बृजेंद्र सिंह भूत के अध्यक्ष लाल जी प्रजापति राजकुमार सिंह एवं कई अन्य लोग एकत्रित होकर ज्योतिबा फुले दिवस मनाए। भाजपा मंडल जियावन के महामंत्री रंगलाल प्रजापति के द्वारा उनके जीवनी के बारे में यह बताया गया कि उन्होंने खेतों में या अन्य जगह काम करने वाले मजदूरों और गृहणियों के लिए रात्रि पाठशालाएं खोलीं एवं अध्यापन कार्य चलाया । यह भारत की पहली रात्रि पाठशाला व प्रौढ़शाला थी। उस समय शिक्षा घर-घर पहुंचाने की पहल चल रही थी । ज्योतिबा फुले ने श्रमिकों के लिए रात्रि स्कूल खोलकर उन लोगों का शिक्षा की तरफ ध्यान आकर्षित किया था।