घर के बाहर सो रही महिला की निर्मम हत्या



सिंगरौली। शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम मुहेर में एक 33 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या उस समय कर दी गई जब वह घर के बाहर सो रही थी। घटना की जानकारी अगली सुबह लगी जब लोगों ने घर के बाहर सो रही महिला का शव देखा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहेर ग्राम निवासी प्रियंका खैरवार पति नर्मदा खैरवार उम्र 37 वर्ष अपने घर के बाहर सो रही थी की अज्ञात आरोपी द्वारा उसके सर पर वार करके निर्मम हत्या कर दी गई। अगली सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना गोरबी चौकी में दी गई, जहां सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का सूक्ष्म तरीके से मुआयना किया, वही पंचनामा कर शव को पीएम हेतु भिजवाया। हत्या के इस वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देशन, एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के सतत निगरानी में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार द्वारा अपराध कायम कर विवेचना में जुट गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। बहुत संभव है कि इस हत्या की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी।