भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित







वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के निर्देशन में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जायसवाल के नेतृत्व में सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत पोषण अभियान कार्यक्रम के माध्यम से महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली द्वारा  आंगनबाड़ी केंद्र कुशवई, परेवा नाला, जग मोरवा, कांटा बैरियर, झुमरिया टोला, करूआरी चुरीदेह,पंजरेह क्रमांक 1, पानी टंकी सिंगरौली, आदर्श गंगा, मेढौली क्रमांक 1, भगत सिंह कॉलोनी, जददूडाड, नेहरू नगर, झिंगुरदाह आदि 15  आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर 25 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों को चंदन टीका लगाकर माल्यार्पण कर शॉल, श्रीफल देखकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। वही आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चे एवं महिलाओं को मिष्ठान एवं बिस्किट वितरण किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली की अध्यक्ष नम्रता सिंह ने उपरोक्त सभी आंगनबाड़ी केंद्र की समस्याओं से भी रूबरू होकर समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सिंगरौली जिले के विधायक रामलल्लू वैश्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित  रहे वही भाजपा सिंगरौली मंडल के महामंत्री आलोक यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर आंगनबाड़ी केंद्र कुशवई के कार्यकर्ता एवं सहायिका को पुष्पगुच्छ, शाल,श्रीफल अपने कर कमलों द्वारा प्रदान कर सम्मानित कर उनके द्वारा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक सक्रियता से पहुंचाने पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए उत्साह वर्धन किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने संयुक्त रूप से उपस्थित नन्हे बच्चे एवं महिलाओं को मिष्ठान एवं बिस्किट वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र झुमरिया टोला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला कार्य प्रबंधन समिति के सदस्य राम सुमिरन गुप्ता उपस्थित अपने कर कमलों द्वारा केंद्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका को पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित की उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने उपस्थित बच्चों को मिष्ठान एवं बिस्किट वितरण किया। उपरोक्त  सक्रिय रुप से सघन मिशन के रूप में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली की अध्यक्ष नम्रता सिंह, महामंत्री श्रीमती जुनु पात्रो, मीडिया प्रभारी श्रीमती शारदा भारती, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सोनम घोष, श्रीमती हरजिंदर कौर सहित महिला मोर्चा मंडल सिरौली की पूरी टीम की प्रमुखता से उपस्थिति रही।