सिंगरौली महोत्सव की तैयारियो के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन



सिंगरौली जिले के 14वें स्थापना दिवस पर 24 मई से 27 मई तक होंगे विविध आयोजन


वैढ़न,सिंगरौली।  जिले में सिंगरौली महोत्सव का आयोजन 24 मई से 27 मई तक किया जायेगा। सिंगरौली महोत्सव के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र सिंह के उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुइ।बैठक मे उपस्थित अधिकारियो को संबोधित करते हुये कलेक्टर ने कहा कि सिंगरौली जिले के स्थापना के 14वे वर्षगाठ के अवसर पर  चार दिवसीय सिंगरौली महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। सिंगरौली महोत्सव समारोह के गरिमामय आयोजन की सभी तैयारियो को समय सीमा में पूर्ण किये जाने हेतु कलेक्टर द्वारा उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिये गये।  बैठक में कलेक्टर के द्वारा सात समितियो का गठन अधिकारियो को दायित्व भी सौपे गये।

कलेक्टर के द्वारा सिंगरौली महोत्सव समारोह के नोडल अधिकारी का दायित्व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री साकेत मालवीय को सौपा गया। वही सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह को सौपा गया। कलेक्टर के द्वारा आयोजन समिति  का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर,एसडीएम सिंगरौली ऋषि पवार, एसडीएम देवसर आकाश सिंह, एसडीएम चितरंगी विकास सिंह, आयुक्त नगर निगम आरपी सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक देवेष पाठक,जन सम्पर्क अधिकारी बी.के शर्मा को दायित्व सौपा गया है। तथा सास्कृतिक समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपखण्ड अधिकारी माड़ा, जिला षिक्षा अधिकारी, प्राचार्य अग्रणी महाविद्य़ालय, जन सम्पर्क अधिकारी, प्राचार्य उतकृष्ट विद्यालय, प्रचार्य डीपीएस, प्राचार्य डी.पाल, को नियुक्त किया गया है।

  कलेक्टर द्वारा स्वागत आमंत्रण समिति का दायित्व महिला बाल विकास अधिकारी, कार्यपालन यंत्री नगर निगम, तहसीलदार सिंगरौली, जनसम्पर्क अधिकारी सिंगरौली को सौपा गया है। मंच एवं बैठक व्यवस्था का दायित्व संयुक्त कलेक्टर बी.पी पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सौपा गया है। परिवहन एवं आवास व्यवस्था के लिए उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली, जिला परिवहन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, थाना प्रभारी यातायात सिंगरौली को सौपा गया। कलेक्टर द्वारा वित्त प्रबंधन समिति का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिंगरौली, आयुक्त नगर निगम, उप संचालक खनिज, जिला कोषालय अधिकारी को सौपा गया।

कलेक्टर ने सत्कार समिति का दायित्व महा प्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क, उपयुक्त वित्त नगर निगम,फूड आफीसर को सौपा गया है। बैठक में कलेक्टर के द्वारा निर्देशदिया गया कि 15 मई तक कार्यक्रमो के चयन की कार्यवाही पूर्ण कर अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।