अखिलेश सिंह बने मप्र कांग्रेस इंटक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष




काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। कांग्रे्रस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा नगर पालिक निगम सिंगरौली के जयंत के पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह को मप्र कांग्रेस इंटक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री सिंह की नियुक्ति से उनके चाहने वालों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति से श्री सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। 

उन्होने बताया कि अजय सिंह राहुल भैया पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश शासन के अनुशंसा पर माननीय कमलनाथ जी पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन पर माननीय श्री आर डी त्रिपाठी मध्य प्रदेश इंटक के द्वारा  मध्य प्रदेश कांग्रेस इंटक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होने कहा कि पार्टी द्वारा दिये गये नये दायित्व का वह बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।