क्षेत्र के विकास में पूरी तरह से प्राथमिकता के साथ कटिबद्ध: रामलल्लू बैस





काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। नगर निगम क्षेत्र वार्ड नं0 8 साईं नगर कॉलोनी में लगभग 32 लाख का डामरीकरण कार्य सिंगरौली के विधायक रामलल्लू बैस के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल सिंगरौली के महामंत्री आलोक यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विधिवत द्वारा पूजा अर्चन कर नारियल तोड़कर भूमि पूजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री बैस ने कहा कि क्षेत्र के विकास में पूरी तरह से प्राथमिकता के साथ कटिबद्ध  हूं। क्षेत्र की हर वार्ड का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं का मध्य नजर विकास का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल सिंगरौली के उपाध्यक्ष श्री राजेश्वर बैस जी, मंडल मंत्री श्री भगवान दास बैस जी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली की अध्यक्ष नम्रता सिंह, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्रीमती जुनु पात्रों, महिला मोर्चा मंडल कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सोनम घोष, श्रीमती हरविंद्र कौर, नगर निगम के मोरवा प्रभारी अभय राज सिंह जी, एमपी सिंह जी आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।