मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष के प्रथम सिंगरौली आगमन‌पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत



वैढ़न,सिंगरौली। मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया का सिंगरौली आगमन 7 अप्रैल को सम्पन्न हुआ। जितेन्द्र लिटोरिया का ग्रामोद्योग अध्यक्ष मनोनीत के बाद यह प्रथम सिंगरौली प्रवास था। जिस कारण भाजपा कार्यकर्ताओं मे असीम उत्साह देखा गया। माननीय लिटोरिया पूर्व मे कई वर्षों तक रीवा एवं शहडोल संभाग के‌ संगठन‌ मंत्री रह चुके हैं। अपने सरल‌ एवं सहज एवं सर्व‌ सुलभ स्वभाव के चलते लिटोरिया जिये कार्यकर्ताओं के बीच मे काफी लोकप्रिय रहे हैं जिस कारण उनके आगमन कार्यकर्ताओं मे काफी प्रसन्नता देखने को मिली। अपने विंध्य के प्रवास पर लिटोरिया जी रीवा एवं सीधी होते हुये सिंगरौली पहुंचे। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व मे सैंकडों कार्यकर्ताओं ने उनका सिंगरौली जिले की सीमा पर स्वागत किया तथा जियावन एवं बरगवां मंडलों मे कई स्वागत समारोह एव‌ स्थानीय कार्यक्रमों को सम्पन्न करते‌ हुये शायं 7.30 बजे लिटोरिया जी का स्वागत जुलूस मुख्यालय पहुंचा।जिला मीडिया योगेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि  बैढ़न मंडल मे कई जगह कार्यकर्ताओं ने लिटोरिया जी का स्वागत किया तथा अंत मे उनका काफिला भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। कार्यालय मे पूर्व से उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं‌ पदाधिकारियों ने लिटोरिया जी का फूल मालाओं एवं‌ ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया तत्पश्चात कार्यालय के सभागार मे लिटोरिया जी का स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ। मंचासीन होने के पश्चात  समस्त पदाधिकारियों ने अध्यक्ष महोदय का पुष्प मालाओं से अभिवादन किया तथा उनके प्रथम आगमन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। अपने स्वागत उद्बोधन मे जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल जी ने आदरणीय लिटोरिया जी को‌ समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई प्रेषित की तथा उनके सिंगरौली आगमन पर प्रसन्नता जताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं जिन्हें लिटोरिया जी का पूर्व से‌ ही‌ सानिध्य प्राप्त रहा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते‌ हुये लिटोरिया जी ने कहा कि संगठन मंत्री के दायित्व से मुक्त होने एवं बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद ये मेरा प्रथम सिंगरौली आगमन है। अपने संगठन मंत्री के कार्यकाल मे मैने सिंगरौली के  समस्त मंडलो मे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के‌ साथ‌ संगठन का कार्य किया है तथा हर एक कार्यकर्ता से व्यक्तिगत रूप से परिचित हूं इसलिए मेरी आत्मीयता आप सबसे और भी बढ़ जाती है। आज मुझे भले ही बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया गया‌ हो किंतु आप सबसे मैं पूर्व की तरह ही एक कार्यकर्ता के रूप में रहूंगा, ये मंत्री एवं अन्य शासकीय पद अस्थाई हैं किंतु एक कार्यकर्ता के रूप मे हम सब स्थाई हैं । हमे किसी भी पद का अपने अंदर अहंकार नही आने देना है हम सब को जमीन से लग कर  पार्टी एवं संगठन के लिये कार्य‌ करते रहना है। आप सभी के लिये मैं सर्व सुलभ रहूंगा तथा भोपाल कार्यालय मे भी मेरा मंत्री का दर्जा आपके‌ आड़े नहीं आयेगा, आप सभी से मै इसी आत्मीयता एवं स्नेह से मिलता रहूंगा। अंत लिटोरिया जी ने अपने‌ अभूतपूर्व स्वागत के लिये सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया । स्वागत समारोह कार्यक्रम कासंचालन जिला महामंत्री दिलीप शाह ने किया तथा आभार‌ प्रकट करने का कार्य मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने‌ किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम,जिला उपाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, प्रवीण तिवारी, किरण सोनी, सरोज शाह, प्यारे लाल चतुर्वेदी, ,जिला मंत्री विनोद चौबे, अरविंद तिवारी, ध्रुव सिंह, बविता जैन, पूनम गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, सोसल मीडिया प्रभारी अभय कांत तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय, ध्रुवेंद्रनाथ चतुर्वेदी,वरिष्ठ नेत्री मीना चौबे, डी एन शुक्ला, संदीप चौबे,भरत गुप्ता तथा सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।