१ पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ आरोपी को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्ता

 


मोरवा,सिंगरौली। मोरवा पुलिस ने क्षेत्र में नशे का कारोबार कर रहे एक शातिर बदमाश को प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ पकड़ा है। बताया जाता है कि आरोपी शातिर बदमाश है जिसके ऊपर पूर्व के मोरवा थाने में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध हैं। जानकारी अनुसार मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा नशे के कारोबारियों, अपराधी तत्वों के खिलाफ की जा रही कार्यवाहियों में शनिवार को मोरवा के रमाकांत उर्फ अमर साकेत पिता पप्पू साकेत उम्र 29 वर्ष निवासी प्रेमकांता गैस गोदाम को एक पेटी प्रतिबंधित कफ सिरफ़ कोडीन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर धारा 8/20, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायलय में पेश किया गया जहां न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, डी एन सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह, अर्जुन सिंह आरक्षक सुबोध तोमर, सुरेश परस्ते शामिल थे।