सिंगरौली भाजपा ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस




वैढ़न,सिंगरौली। 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है , इसी दिन सन 1980 मे भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। जनता पार्टी के विघटन के पश्चात जनसंघ मे विलय कर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी जिसका प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई जी को बनाया गया था, तब से हर वर्ष 6 अप्रैल को पार्टी अपने स्थापना दिवस के रूप मे मनाती आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने अखिल भारतीय स्तर पर अपने स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाया, जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय से लेकर समस्त प्रदेशकार्यालयों, जिला कार्यालयों से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक पार्टी का ध्वजारोहण हुआ तथा अनेक तरह के कार्यक्रम सम्पन्न हुये । देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देश के समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

   जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली ने अपने स्थापना दिवस पर पूरे जिले में जिला स्तर से लेकर‌ बूथ स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित किये। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल जी ने विधायक द्वय रामलल्लू वैश्य एवं सुभाष वर्मा की विशेष उपस्थिति मे जिला कार्यालय मे पार्टी का ध्वजारोहण किया तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यालय के सभाकक्ष मे बडी़ एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के संबोधन के सीधे प्रसारण मे समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुये। जिले की तीनो विधानसभाओं के सोलह मंडलों एवं बूथों पर भी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुये तथा पार्टी के समस्त मोर्चों एवं प्रकोष्ठों ने भी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये।  कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र मेश्राम, वरिष्ठ नेता राम बहादुर दुबे, लाल जी शाह, रावेन्द्र देव पाण्डेय, पूर्व निगम अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुदर लाल शाह, प्रवीण तिवारी, चंद्रिका वैश्य, किरण सोनी, जिला महामंत्री राज कुमार दुबे, दिलीप शाह, जिला मंत्री, अरविंद तिवारी, ध्रुव सिंह,पूनम गुप्ता, कलावती यादव, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा ,जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार,मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पांडेय, विक्रम सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, युव मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता आर टी पटेल, वशिष्ठ पांडेय, पूर्व पार्षद डी एन शुक्ला, वरिष्ठ नेत्री मीना चौबे, तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।