समाजवादी पार्टी सिंगरौली ने मनाया डा. लोहिया की जयंती



सिंगरौली। समाजवादी पार्टी सिंगरौली के जिलाध्यक्ष बहादुर यादव के निर्देशन पर 23 मार्च को मल्हार पार्क वैढ़न एवं ग्राम खम्हरिया में राम मनोहर लोहिया जी की 112वीं जयंती सपा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राम मनोहर लोहिया जी के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर याद किया। श्री लोहिया जी एक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता थे। आजादी के जंग में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस दौरान समाजवादियों द्वारा लोहिया जी के दिखाये मार्ग पर चलने का प्रण लिया गया। इस अवसर पर यादव महासभा के जिलाध्यक्ष विनय यादव, सपा के जिलाउपाध्यक्ष हरिबंश यादव, सवारथ सोनी, उमाकान्त नामदेव, लालजी शाह, दीपक सिंह यादव, सुधरमन सिंह यादव, तारकेश्वर सिंह चन्देल, नर्मदा सिंह गोड, शम्भू साकेत, अंबिका प्रजापति, सुनील यादव, मनोज यादव, अर्पित यादव, विजय जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।