भारतीय जनता पार्टी की समर्पण निधि की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न




वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली की समर्पण निधि की समीक्षात्मक बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे सम्पन्न हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश महामंत्री एवं रीवा संभाग प्रभारी रणबीर सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव जी उपस्थित रहे तथा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने की। जिला‌सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि समर्पण निधि की समीक्षा बैठक मे संभागीय प्रभारी जी के द्वारा क्रमवार तरीके के सर्व प्रथम जिला पदाधिकारियों से समर्पण निधि के संग्रहण की जानकारी ली तदोपरांत मंडलवार जानकारी ली गई। मंडलों की बैठक के बाद मोर्चे एवं प्रकोष्ठों की बैठक कर समर्पण निधि के संग्रहण की जानकारी ली गई।

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये हुये संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत जी ने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष को‌ हम सभी संगठन पर्व के रूप मे मना रहे हैं उसी के निमित्त इस समर्पण निधि के अभियान को हमे सफल बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना होगा। माननीय ठाकरे जी ने संगठन के संचालन हेतु आर्थिक सुचिता एवं स्वावलंबन की अवधारणा से आजीवन सहयोग निधि की शुरुआत की थी जिसे संगठन ने इस वर्ष समर्पण निधि का नाम दिया गया है। संभागीय प्रभारी जी ने समर्पण निधि अभियान की संतोषजनक प्रगति के लिये समस्त कार्यकर्ता बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव जी ने कहा कि समर्पण निधि का उद्देश्य केवल धन‌ संग्रह ही नहीं‌अपितु संगठन के विस्तार का एक संगठित प्रयास है, आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे‌ बडा़ राजनैतिक दल‌ है‌ और हम अपने कार्यकर्ताओं के छोटेसे आर्थिक समर्पण से ही संगठन का संचालन करते‌ हैं जिससे हम आर्थिक सुचिता एवं स्वावलंबन की अवधारणा को साकार‌ कर रहे‌ हैं। बैठक मे कार्यकर्ताओं को‌ संबोधित करते‌ हुये जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि हमने विकट परिस्थितियों मे‌बूथ विस्तारक अभियान को सफल बनाते हुये प्रदेश मे‌ प्रथम स्थान अर्जित किया है और हम समर्पण निधि अभियान मे भीअपने समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत निश्चित समयावधि मे पुन: प्रदेश मेप्रथम स्थान अर्जित करेंगें।   बैठक मे मुख्य रूप से समर्पण निधि के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, प्यारे लाल चतुर्वेदी, किरण सोनी, सरोज शाह, सरोज सिंह पटेल,जिला महामंत्री राज कुमार दुबे, दिलीप शाह, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, विनोद चौबे, प्रवेंद्र धर द्विवेदी, ध्रुव सिंह, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, समस्त मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, समस्त मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा पदाधिकारी सम्मिलित रहे।