क्या आपको गर्मी नहीं होती बर्दाश्त? इन जगहों पर भूलकर भी न करें ट्रैवल




नई दिल्ली। गमिर्यां आते ही घूमने की प्लानिंग शुरू हो जाती हैं। हालांकि कुछ लोग इस बात को डिसायड नहीं कर पाते की आखिर उन्हें जाना कहां है, क्योंकि कई लोग गमिर्यां बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। अगर आप इस बार छुट्टियों में गर्मी से परेशान नहीं होना चाहते हैं। तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर जाने से आपको बचना चाहिए। गमिर्यों की छुट्टी में इन जगहों पर न जाएं 

1) आगरा : ज्यादातर लोग गमिर्यों की छुट्टियों में  आगरा की खूबसूरती देखने के लिए जाते हैं। प्यार की निशानी यानी ताजमहल को देखने के लिए अगर आप गमिर्यों का मौसम चुन रहे हैं तो ये गलत फैसला साबित हो सकता है। वैसे तो हर मौसम में ताजमहल काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन गमिर्यों के मौसम में आप परेशान हो सकते हैं क्योंकि इस मौसम में तापमान काफी बढ़ जाता है। अगर आप गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं तो आपको यहां जाने से बचना चाहिए।

2) जैसलमेर: गोल्डन सिटी के नाम से फेमस जैसलमेर चारों ओर रेत से घिरा है। यहां पर सफारी का मजा लेने के लिए काफी लोग पहुंचते हैं, लेकिन गर्मी में यहां जाना अच्छा आइडिया नहीं है। क्योंकि गमिर्यों के मौसम में पारा 40 से ऊपर चला जाता है। 

3) चैन्नई: खूबसूरत और आकर्षक बीच की देखने के लिए चैन्नई अच्छी जगह है। लेकिन यहां पर काफी ज्यादा गर्मी होती है। ऐसे में  गर्मी के मौसम में इन बीच को एंजॉय करना आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है।

4) गोवा: दोस्तों के साथ बीच पर एंजॉय करना शायद ही किसी को न पसंद हो, लेकिन गर्मी के मौसम के लिए ये जगह बिल्कुल सही  नहीं है।