स्थायी वारंटी को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार




वैढ़न,सिंगरौली। फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गढ़वा पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गढ़वा थाना पुलिस ने उप्र के प्रयागराज से स्थायी वारंटी रामकुमार साकेत निवासी घोघरा को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार उक्त वारंटी मारपीट के गंभीर मामले माननीय न्यायालय से जमानत पर फरार था। सन 2011 के अपराध के बाद न्यायालय से जमानत पर था जिसके गिरफ्तारी हेतु न्यायालय   से स्थायी वारंट जारी था। गिरफ्तार वारंटी के आज न्यायालय देवसर में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक क्रष्ठ बंसल, सहायक उप निरीक्षक राम निवास द्विवेदी आरक्षक, र्वदानंद राय, मुकेश पांडेय, अरविन्द यादव शामिल रहे।