करामी शिव मंदिर में भाजपाईयों ने मनाया सीएम शिवराज का जन्मदिन



काल चिंतन संवाददाता

बड़गड़,सिंगरौली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन पूरे प्रदेश में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र गोयल के निर्देशानुसार करामी स्थित शिव मंदिर में पूजन अर्चन कर भाजपाईयों ने सीएम शिवराज का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में ओ.बी.सी.मोर्चा मण्डल माडा अध्यक्ष रमाकांत यादव, भोले रजक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।