भाजपा समर्पण निधि अभियान की बूथ स्तरीय बैठक सम्पन्न

 


वैढ़न,सिंगरौली। भाजपा सिंगरौली मंडल खुटार के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्र.131 (परसौना) में समर्पण निधि को लेकर बूथ समिति की बैठक संपन्न हुई, बैठक मे मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी मा. रणवीर सिंह रावत  एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी मा. विनोद यादव , भाजपा जिलाध्यक्ष मा.वीरेन्द्र गोयल , मंडल के प्रभारी व जिला मंत्री श्री विनोद चौबे , मंडल अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार पाण्डेय  एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री कमलेश बैस  उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता बूथ समिति के अध्यक्ष श्री शिवचरण शर्मा  ने किया।

 जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी के संचालन के लिए अर्थ की आवश्यकता पड़ती है, पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से उनके परिश्रम की कमाई का स्वैच्छिक अंशदान सहयोग के रूप में लेती है, प्रतिवर्ष आवन सहयोग निधि के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के पुण्यतिथि पर समर्पण के रूप में कार्यकर्ता अपनी स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग प्रदान करता है उसी धन से पार्टी के कार्यालयों का खर्च चलता है , इसकी शुरुआत भाजपा के पितृ पुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे  ने राजनीति मे सुचिता एवं पारदर्शिता लाने के लिए किया था। भारतीय जनता पार्टी श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे  की जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है उसके तहत कार्यकर्ताओं से उनके क्षमता अनुसार समर्पण निधि के रूप में राशि संग्रह कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम कर रही है। बूथ स्तर के समस्त कार्यकर्ता इस महाअभियान में अपनी अपनी क्षमता अनुसार समर्पण निधि सहयोग स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। इस पुनीत कार्य से पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं का भावनात्मक लगाव बढ़ता है। जिला संगठन प्रभारी श्री विनोद यादव  ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम सब इस पुनीत कार्य को ईश्वरीय कार्य समझकर समाज में एवं अपने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनसे समर्पण निधि के महत्वता को बता कर उनसे सहयोग लें जिसे पार्टी के प्रति उनके विचार और दृढ़ता के साथ मजबूत हो। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मा. वीरेन्द्र गोयल  ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता माँ भारती की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है आज हम विश्व के सबसे बड़े संगठन के कार्यकर्ता हैं पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ पार्टी नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हम सभी समर्पण निधि के माध्यम से पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान कर रहे हैं। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे  की जो सोच थी भारतीय जनता पार्टी का बूथ लेवल का प्रत्येक कार्यकर्ता उसको सही मायने में चरितार्थ कर रहा है। आप सब से पार्टी की अपेक्षा है अपने दैनिक कार्यों से कुछ समय निकालकर पार्टी के लिए अपना योगदान दें। उपरोक्त बैठक में शक्ति केंद्र के संयोजक निल दुबे , मोर्चा की जिला कार्यसमिति सदस्य गिरिजा प्रसाद बैस , पंचराज केसरवानी , अंजनी पाण्डेय , अजय शर्मा , विजय गुप्ता , राजकमल सोनी , सूरज दुबे , अंकित दुबे , ज्ञानचंद गुप्ता , रोहित केसरी , लाला गुप्ता , बाबूलाल केवट , नीरज दुबे , रामचंद्र तिवारी , लखपत केवट , श्रीमती जाह्नवी गोस्वामी , देव गोस्वामी , कृष्ण कुमार शर्मा  एवं महेंद्र पांडे  सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि के रूप में अपना सहयोग प्रदान किया।