जियावन मंडल में भारत माता के वीर सपूतों का मनाया गया शहीद दिवस



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। भारत माता के वीर सपूत महान क्रांतिकारी अमर बलिदानी भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आहवाहन पर  जियावन मंडल में युवा मोर्चा के नेतृत्व पर देश के लिए शहीद हुए भगत सिंह जी, सुखदेव सिंह जी ,और राजगुरु जी ,के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया  जिसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आदरणीय श्री शिवेश द्विवेदी जी, पूर्व मंडल महामंत्री  यदुनंदन द्विवेदी  ,मंडल महामंत्री रंग लाल प्रजापति , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता , मंडल मंत्री श्री गंगा साहू  किसान मोर्चा जिला सदस्य राम जन्म पनिका ,रमापति साहू,दीपक गुप्ता,महादेव साकेत,परशुराम तिवारी  एवम सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।