अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला प्रकोष्ठ सिंगरौली की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न,कई मुद्दों पर हुई चर्चा




काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला सिंगरौली के महिला प्रकोष्ठ की एक विशेष बैठक गुरूवार को विन्ध्यनगर स्थित नीलम पैलेस में प्रदेश संरक्षिका विजय लक्ष्मी शुक्ला व जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ज्योति उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें संगठन की सदस्यता,जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को संगठन से जोड़कर संगठन को घर घर तक पहुंचाया जाये,और जिले के कार्यकारिणी को पूर्ण करने हेतु चर्चा की गई। इस दौरान श्रीमती वीणा तिवारी ने बताया कि ब्राह्मण समाज की महिलाएं संगठन में रूचि कम ले रही है,और उनका कहना है कि जब तक महिलाए बढ़ चढकर हिस्सा नहीं लेंगी,तब तक सामाज में बदलाव ला पाना मुश्किल है।इन सभी विशेष विषयों पर चर्चा किया गया और महिला सदस्यों की अधिक से अधिक संख्या हो इसके लिए एक विशेष सदस्यता अभियान पर भी जोर दिया गया। होली मिलन समारोह एवं   नव वर्ष कि आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा किया कर भगवान परशुराम जी की आरती और शांति पाठ कर बैठक का समापन किया गया।बैठक  सुब्रता झा , सुधा उपाध्याय, डॉक्टर वीणा तिवारी (पूर्व प्रोफेसर महाविद्यालय वैढन) भारती तिवारी, रीना पाण्डेय, रत्ना त्रिपाठी , माया शर्मा,  रेखा दुबे, शकुंतला मिश्रा, गीता शुक्ला, माला तिवारी , अन्नु दुबे,नीतू दुबे , मीरा , सुनीता शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।