पंजाब सीएम चन्नी दोनों सीटों से हारे, सिद्धू की भी बड़ी हार; जीत के बाद केजरीवाल बोले- ये इंकलाब पूरे देश में फैलेगा



जालंधर। पंजाब अब आप का हो गया है। दिल्ली की सरहद के बाहर आप न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। आप के ष्टरू कैंडिडेट भगवंत मान ने भी 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। इधर, कांग्रेस से ष्टरू चरणजीत चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों चुनाव हार गए हैं। हार के बाद सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबर है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस और सिद्धू ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है।पंजाब में बंपर जीत के बाद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पार्टी वर्कर्स को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा- पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया है। आज बाबा साहब और भगत सिंह का सपना पूरा हुआ। जनता ने बताया दिया है कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है, बल्कि जनता को लूटने वाले आतंकवादी हैं। लोगों को गरीब रखा गया। बड़ी ताकतें देश को पीछे रखना चाहती हैं। 75 साल देश को लूटने का काम हुआ। आप ने ईमानदार राजनीति की शुरुआत की है। सबका मकसद था कि आप पंजाब में न पाए। अब ये इंकलाब पूरे देश में फैलेगा।

केजरीवाल ने कहा- पता है नवजोत सिद्धू को किसने हराया? आम वॉलेंटियर ने मजीठिया और सिद्धू दोनों को हरा दिया। सभी से कहना चाहता हूं आम आदमी पार्टी सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि भगत सिंह के सपनों को पूरा करने का नाम है। सभी इसे जॉइन करे। केजरीवाल ने भगवंत मान को भी जीत की बधाई दी।जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित किया। वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह भी राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले ष्टरू की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने भी जाएंगे।इधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 13 हजार तो सुखबीर सिंह बादल 12 हजार वोट से चुनाव हार गए हैं। मौजूदा ष्टरू चन्नी और कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा समेत उसके सहयोगी मिलकर भी आप के लगभग चौथाई हिस्से तक ही पहुंच पा रहे हैं। वहीं, भाजपा दहाई का अंक छूने के लिए भी तरस गई है।