श्री हनुमान प्राकट्योत्सव समिति द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह




वैढ़न,सिंगरौली। जिला मुख्यालय स्थित बड़े हनुमान मंदिर में श्री हनुमान प्राकट्योत्सव समिति द्वारा धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया।होली मिलन समारोह में स्थानीय कलाकारों एवं गायत्री परिवार द्वारा गायत्री मंत्र के जप से दीप यज्ञ,भजन कीर्तन एवं होली गीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं पर देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष रामचरित वर्मा,जिलें के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में श्री हनुमानजी की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम समापन पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। होली मिलन समारोह में श्री हनुमान प्राकट्योत्सव समिति के प्रमुख संरक्षक गोविंद प्रसाद पाण्डेय,लक्ष्मी चंद दुबे,राजाराम केसरी,राजेंद्र गोयल,खनिज अधिकारी एके राय,राम अशोक शर्मा,नागेंद्र बहादुर सिंह,चंद्रप्रताप विश्वकर्मा,वीरेंद्र मिश्रा,सुंदर शाह,डॉ.डीके मिश्रा,सजन अग्रवाल, कामतानाथ केसरवानी,मिथिलेश मिश्रा,अमित द्विवेदी,शिवकुमार पाण्डेय,राजकुमार आहूजा,रामसुमिरन गुप्ता,केडी सिंह,बालमुकुंद सिंह परिहार,राजकुमार दुबे,विकास गोयनका,ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू,रामशिरोमणि शाहवाल, हरिदास गुप्ता,अशोक पाण्डेय,कुन्दन पाण्डेय,विवेक कुमार त्रिपाठी,राजू गुप्ता,सिंटू पाण्डेय,रामशिरोमणि गुप्ता,पिंटू पाण्डेय सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।