भगवा रंग में नहाया यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, आप की आंधी में दिग्गज धराशायी




नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। भाजपा पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी बंपर जीत के साथ सरकार बना रही है। पांचों राज्यों की मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज अपनी सीट हार रहे हैं। यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौट रहा है। सपा को हालांकि 2017 के मुकाबले काफी ज्यादा सीटें मिली हैं लेकिन सरकार बनाने का सपना एक बार फिर धराशायी होता जा रहा है। उत्तराखंड की बात करें तो कांग्रेस के सीएम फेस हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रतिद्वंदी भुवन चंद्र कापड़ी से चुनाव हार गए हैं। हालांकि रूझानों के मुताबिक यहां भाजपा एक बार फिर सत्ता रिपीट कर रही है।पंजाब में बड़ा उलटफेर करते हुए आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। आप के सीएम फेस भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से जीत चुके हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी की बुरी दशा जारी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट हार गए हैं। उन्हें आप कैंडिडेट जीवनजोत कौर ने हरा दिया है। अकाली परिवार भी इस चुनाव में बुरी हार का सामना कर रही है। पार्टी के दोनों दिग्गज प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल अपनी सीटें हार गए हैं। यहां कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पटियाल सीट से चुनाव हार गए हैं।

नतीजे-रूझान

अब तक आये चुनावी नतीजे व रूझान में भाजपा को २७१, सपा को १२७, कांग्रेस को २, बसपा को १ व अन्य के खाते में एक सीट जाती हुयी दिख रही है। वहीं पंजाब में आप को ९२, कांग्रेस को १३, भाजपा को २ व शिअद को एक सीट मिलती हुयी दिख रही है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां भाजपा को ४७ कांग्रेस को १९, व अन्य को ४ सीटें मिलती दिख रही हैं। मणिपुर की बात करें तो भाजपा को २७ सीटें जबकि कांग्रेस को १०, एनपीएफ को ४, एनपीपी ९, तथा अन्य के खाते में भी ९ सीटें जाती दिख रही हैं। बात करें गोवा की तो यहां भाजपा को २० सीटें, यूपीए को १२, टीएमसी को २ व आप को २ सीटें जबकि अन्य के खाते में ४ सीटें मिलती दिख रही हैं।