दिल्ली के इन बाजारों की दीवानी हैं महिलाएं, मिलता है बेहद सस्ता सामान



नई दिल्ली। कहते हैं किसी महिला को खुश करना है तो उसे शॉपिंग पर ले जाना चाहिए। ऐसा करने से उनका मूड बेहतर होता है। शॉपिंग किसी के भी मन को हल्का कर सकती है, खासकर तब जब आप बाजारों में टहलते हुए कुछ सामान खरीदें। ऐसे में दिल्ली के कुछ ऐसे भी बाजार हैं जिनकी महिलाएं दीवानी है। इन बाजारों में आपको ज्यादातर महिलाएं देखने को मिलेंगी। तो आज हम ऐसे ही कुछ बाजारों के नाम बता रहे हैं-
1) दिल्ली हाट: वीकली विलेज मार्केट की वाइब्स को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो दिल्ली हाट बढ़िया है। यहां पर आपको हैंडिक्राफ्ट सामान मिलेगा, इसी के साथ खाना कल्चरल म्यूजिक का आनंद आप यहां ले सकते हैं। ये आइएनए मार्केट के पास है। ये हर दिन खुला रहता है।
2) जनपथ तिब्बतियन मार्केट: दिल्ली के कुछ फेमस बाजारों में से एक है, जो कनॉट प्लेस के काफी पास है। यहां पर आपको सभी तरह का सामान आसानी से मिल जाएगा।  भारत में मिलने वाली हर एक चीज इस बाजार में मिलती हैं। जब आप इस बाजार में जाएंगे तो यकीनन यहां से कुछ न कुछ घर लेकर लौटेंगे। हालांकि यहां शॉपिंग करने के लिए आपको कुछ बार्गेनिंग स्किल्स की जरुरत होगी। ये बाजार रविवार को बंद रहता है।
3) पहाड़गंज: यहां पर कई बाजार ऐसे हैं जहां पर आप थोक में सामान खरीद सकते हैं। अगर आप कुछ यूनीक और सस्ता खरीदना चाहते हैं तो ये बाजार अच्छा है। ये नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने है, जो रोजाना खुलता है। ध्यान रखें कि यहां पर भी आपको बार्गेनिंग करने की जरुरत होगी।
4) सरोजिनी नगर : सरोजिनी नगर सबसे ज्यादा फेमस मार्केट में से एक है जहां से आप डिजायनर कपड़ों को भी बेहद सस्ते दामो में खरीद सकते हैं। यहां पर दुकानों और स्टॉल्स पर आपको सभी तरह के कपड़े मिल जाएंगे जैसे जींस, टॉप, शर्ट, पजामा। यहां पर हर मंगलवार को नया स्टॉक आता है। ये बाजार सोमवार को बंद रहता है।
5) खान मार्केट: काफी पुराने बाजारों में से एक है खान मार्केट। जो लोग बार्गेनिंग में माहिर हैं उनकी ये कला यहां काम नहीं आने वाली, क्योंकि यहां ज्यादातर चीजें फिक्स प्राइज पर मिलती हैं। यहां पर कपड़ों से लेकर फर्निचर तक का सारा सामान मिलता है। शॉपिंग के बाद कुछ देर रिलेक्स करना है तो आप यहां के कुछ बेहतरीन कैफे का रुख करें। ये मार्केट रविवार को बंद रहता है।
6) लाजपत नगर: ये भी दिल्ली के सबसे पुराने बाजारों में से एक है जहां पर आपको इंडियन आउटफिट्स ज्यादा नजर आएंगी। अच्छी बात यह है कि यहां बड़ी दुकानों के साथ कई स्टॉल्स लगते हैं जहां से सस्ता सामान खरीदा जा सकता है। ये बाजार सोमवार को बंद रहता है। यहां पर ब्रांडेड बैंग्स की कॉपी आसानी से आपको मिल जाएगी।