प्रधान आरक्षक के नेक कार्यों को देख व्यापार मंडल ने किया सम्मानित



सिंगरौली। जयंत चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक जतिन दुबे के जनहित कार्यों को देख कर व्यापार मंडल जयंत के अध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ  शंकर मार्केट में उनका आभार व्यक्त किया तो वही सौल व वह फूलों की माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया आपको बता दें कि पिछले दिनों नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती 87 वर्षीय वृद्ध को रक्त की आवश्यकता पड़ी तो प्रधान आरक्षक ड्यूटी में तैनात रहते हुए भी तत्काल जरूरतमंद को रक्तदान कर उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। आरक्षक जतिन दुबे के इस नेक कार्य को देखकर व्यापार मंडल अध्यक्ष इरफान खान ने व्यापारियों समेत शंकर बाजार उनका आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया वही व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की भूमिका हमारे जीवन में एक अहम रोल निभाती है मनुष्य को जब भी कोई परेशानी होती है आज भगवान से पहले पुलिस को याद करते हैं पुलिस के कारण हम सब सुख शांति से अपना जीवन निर्वहन करते हैं। इरफान खान ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए जयंत चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने मानवता का मिसाल कायम किया है हम सब गौरवशाली हैं कि ऐसे पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा में 24 घंटे तत्पर हैं।