आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम, सड़कों पर उतर पुलिसकर्मियों ने बताएं नियम, तो जागरूकता हेतु बाटे पर्चे
काल ङ्क्षचतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार के आह्वान पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में मंगलवार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर से ही सिंगरौली जिले में महिला पुलिसकर्मियों ने पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ यातायात प्रबंधन की कमान संभाल ली। इस दौरान सभी थानों में महिला पुलिसकर्मियों ने अफसरों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को साइबर अपराध समेत महिला संबंधी अपराध एवं यातायात के बारे में जागरूक किया। मोरवा में जहां एसडीओपी राजीव पाठक व निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने उपनिरीक्षक रूपा अग्निहोत्री, आरक्षक जयअंजली दुबे, ज्योति पांडे, पूजा त्रिपाठी एवं अन्य पुलिस बल के साथ मोरवा बाजार में तो बरगवां थाना प्रभारी आर पी सिंह ने उपनिरीक्षक खेलन सिंह करिहार प्रधान आरक्षक रामकली परिका एवं आरक्षक प्रियंका गुप्ता के साथ बरगवां कस्बे में भ्रमण कर लोगों में पंपलेट बांटे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं व पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के विषय समेत साइबर अपराधों के विषय में जानकारी प्रदान की। वही लोगों को व्यवस्थित वाहन खड़ा करने , दोपहिया चालकों को हेलमेट लगाने एवं चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने के आवश्यक निर्देश के साथ जागरूक भी किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माडा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा भी उनिरीक्षक अमन वर्मा, प्रियंका मिश्रा, प्रधान आरक्षक अमित जयसवाल, आरक्षक मंजू कन्नौज, मांगी सोलंकी एवं राहुल के साथ विद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात जागरूकता शिविर लगाकर छात्रों को जागरूक किया तो वही कस्बा भ्रमण कर लोगों के बीच पर्चे बांटे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं व अन्य लोगों को महिला संबंधी अपराधों के विषय समेत अन्य अपराधों के बारे में जानकारी दी एवं यातायात के नियम बताए।