राहुल के बाद प्रियंका भी राजनीति में फेल! नतीजों के बाद कांग्रेस नेतृत्व पर फिर उठने लगे सवाल



नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए चुनाव के लिए आज मतगणना जारी है। सभी राज्यों में लगभग तस्वीरें साफ होती दिखाई दे रही हैं। लेकिन सबसे बड़ा झटका कांग्रेस के लिए है। पंजाब में कांग्रेस सत्ता में होने के बावजूद भी सबसे बुरी स्थिति में है। इसके अलावा गोवा में भी उसकी सीटों में कमी आई है। मणिपुर में भी कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में पूरा मुहिम संभाल रखा था। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन को मजबूत करने में जुटी थी। उत्तर प्रदेश में भी 2017 के मुकाबले कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। फिलहाल कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 1 सीट मिलती दिखाई दे रही है। पांच राज्यों में हुए चुनाव में देखें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खूब प्रचार किया था। लेकिन जिस तरीके से रुझानों में कांग्रेस का प्रदर्शन दिखाई दे रहा है। उससे कहीं ना कहीं एक बार फिर से कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठने शुरू हो जाएंगे। सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी चुनावी राजनीति में फेल होती दिखाई दे रही है क्योंकि उन्होंने पूरा ताकत उत्तर प्रदेश में झोंक दिया था। बावजूद इसके कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा वह पंजाब और मणिपुर में भी गई थी जहां उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार किया। प्रियंका और राहुल ने ही पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया था जिन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी घोषित कर दिया गया था। हालांकि जिस तरीके से चुनावी राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन रहा है, उससे कहीं ना कहीं पार्टी के अंदर एक बार फिर से नेतृत्व को लेकर सवाल उठने शुरू हो जाएंगे। जी- 23 के नेता एक बार फिर से आलाकमान के खिलाफ मुखर हो सकते हैं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस के लिए किस तरीके से प्रदर्शन खराब रहा, उसे यहां समझिए।