यूक्रेन पर आक्रमण शुरू होने के बाद से 9,166 रूसी जवानों की मौत



कीव। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मास्को द्वारा नौ दिन पहले कीव पर सैन्य हमले शुरू करने के बाद से अब तक कम से कम 9,166 रूसी जवान मारे गए हैं। मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि 24 फरवरी से शुक्रवार तक रूस ने 939 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 404 यूनिट ऑटोमोबाइल उपकरण, 251 टैंक, 105 आर्टिलरी सिस्टम, 60 ईंधन टैंक, 50 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, 37 हेलीकॉप्टर, 33 विमान भी नष्ट कर दिए हैं।मंत्रालय ने यह भी कहा कि इन नंबरों को और स्पष्ट किया जा रहा है क्योंकिसैन्य अभियानों की उच्च तीव्रता के कारण सटीक गणना मुश्किल है।शुक्रवार को भी एक फेसबुक पोस्ट में, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने खुलासा किया कि रूस अभी भी कीव पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, इसने अधिकांश परिचालन भंडार को समाप्त कर दिया है और दक्षिणी और पूर्वी सैन्य जिले मेंअतिरिक्त बलों और संसाधनों के हस्तांतरण की तैयारी शुरू कर दी है।इसमें कहा गया है कि रूसी सैनिकों का एक समूह काला सागर में नौसैनिक ठिकानों से हट गया है, हालांकि वे जातोका में नौसैनिकों के उतरने की तैयारी कर रहे हैं।पोस्ट में आगे कहा गया है कि रूसी सैनिकों ने एक अन्य रणनीतिक शहर खेरसान पर कब्जा करने के एक दिन बाद बंदरगाह शहर मारियुपोल को घेरने में कामयाबी हासिल की है।नौ दिन पहले शुरू हुए हमले के बाद से खेरसान ्नरूसी सेना के हाथ आने वाला पहला बड़ा शहर बन गया है।इसके अलावा शुक्रवार को, रूसी सैनिकों ने जापोरिज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा कर लिया, जहां पहले दिन में गोलाबारी के कारण आग लग गई थी।