जियावन पुलिस ने जालसाजी मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार



काल चिंतन संवाददाता

देवसर,सिंगरौली।  जियावन पुलिस ने जालसाजी मामले के आरोपी को अंतत: गिरफ्तार कर ही लिया।वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कैलाशपति पाण्डेय पिता स्व.महादेव पाण्डेय उम्र ६६ वर्ष निवासी थाना जियावन को गिरफ्तार किया गया है जिस पर अप.क्र.-६०/२०२२ धारा ४२०,४६७,४६८,४७१ ता.हि. के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता रामकृष्ण झा ने शिकायत की तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य कैलाशपति पाण्डेय के व्दारा स्नातकोत्तर की फर्जी डिग्री लगाकर शासकीय सेवा का लाभ प्राप्त किया गया है जिसकी तथ्यात्मक जांच किया गया जांच पर से धारा ४२०,४६७,४६८,४७१ ता.हि. पंजीबध्द किया जाकर विवेचना की गई है विवेचना के दौरान आरोपी कैलाशपति पाण्डेय को दिनांक ११.०२.२०२२ को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा मे लेकर आज दिनांक १४.०२.२०२२ को माननीय न्यायालय देवसर मे पेश किया जाकर अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है।उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी श्री कपूर त्रिपाठी उनि. प्रदीप सिह ,उनि.दिनेश पाण्डेय ,उनि. बी.एन. वर्मा,सउनि.सुरेश वर्मा,सउनि,उत्तम सिंह,प्रआर. २४७ अनिल वर्मा,प्रआर.प्रआर.२३३ गुलाब सिंह,मआर.१२२ विमला, प्रआर,३४७ आशीष द्विवेदी,मआर.१२२ विमला आर.७०८ रिंकू धाकड़,आर,७६८ खुमसिह नर्गेश,आर.७११ शिवभान सिंह,आर.५६५ विपुल पाठक,५१७ अनिल कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।