दुष्कर्म के आरोपी को चोपन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार



काल चिंतन संवाददाता,

चोपन,सोनभद्र। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-19.02.2022 को थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 376(एबी) व 5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय कुमार साहनी पुत्र तेजधारी साहनी निवासी करगरा, थाना चोपन सोनभद्र को समय करीब 5.45 बजे प्रात: गुरमा मोड़ मारकुण्डी के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अजय कुमार साहनी पुत्र तेजधारी साहनी निवासी करगरा, थाना चोपन सोनभद्र बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी में  नि0 किरण कुमार सिंह, हे0का0 रामाश्रय सिंह, म0का0 माधवी सिंह थाना चोपन सोनभद्र शामिल रहे।