घर चलो, घर घर चलो सदस्यता अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ने कोटिया पंचायत में कराया सदस्यता अभियान




काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में  "घर चलो घर घर चलो"अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता आज हर जिले में हर गांव में कोंग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी का सदस्य बना रहे हैं जिसमें आज सिंगरौली जिले में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला एवं यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सूर्या द्विवेदी ने आज घर घर चलो अभियान में कोटिया पंचायत पहुंचे एवं वहा के स्थानीय समस्या को सुना और संबंधित अधिकारियों को फोन कर मामले का निराकरण करने के लिए कहा। पंचायत में पानी की किल्लत को लेकर कई आवेदन ग्राम पंचायत नादो एवं ग्राम पंचायत कोटिया में नए हैण्ड पम्प  बिजली की समस्या हेतु नए ट्रांसफार्मर के लिए बताया ग्रामीणों द्वारा बताइए कि भाजपा सरकार में बिना पैसा लिए कोई भी काम नहीं हो रहा है ग्रामवासी काफी परेशान है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता  सीपी शुक्ला ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया और कहा कि आप लोगों के साथ सदैव मै उपस्थित रहूंगा आप सब की सेवा करना ही मेरा सबसे बड़ा धर्म है। 
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला, यूथ कांग्रेस सिंगरौली के जिला अध्यक्ष सूर्या द्विवेदी, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज शाह कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री उपेन्द्र शुक्ला, रामरतन रजक, यूवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बीरेंद्र जैसवाल ,श्रवण विश्वकर्मा महासचिव, दुर्योधन जैसवाल राजकुमार बैस, ललता रजक महेश्वर कुमार सहित कई लोग  मौजूद रहे।