प्रदेश सरकार किसानो की सरकार है: विधायक राम लल्लू बैस



सीएम शिवराज द्वारा सिंगल क्लीक के माध्यम से किसानो खाते में भेजी गई फसल बीमा राशि

काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली।  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति की सहायता राशि का किसानो के खाते में वितरण सिंगल क्लीक के माध्यम से 7600 करोड़ की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बैतूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में सिंगरौली विधानसभा के विधायक  राम लल्लू बैस, चितरंगी विधानसभा के विधायक  अमर सिंह, देवसर विधानसभा के विधायक  सुभाष रामचरित्र बर्मा, कलेक्टर  राजीव रंजन मीना, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य बीरेन्द पाठक के गरिमामय उपस्थित में किया गया।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के 49 लाख किसानों को 7600 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि जारी की जा रही है। पहले किसानों को नाममात्र का मुआवजा मिलता था। हमारी सरकार ने पिछले 22 महीनों में विभिन्न योजनाओं से किसानों के खातों में एक लाख 73 हजार 737 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इसमें फसल बीमा, उपार्जन, किसान सम्मान निधि की राशि शामिल है। सहकारी बैंकों को वित्तीय सहयोग देने के लिए 800 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। किसानों को उपार्जन के लिए 75 हजार करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। सिंचाई के विकास के लिए 66 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पाइपलाइन के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी ने बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए 44 हजार करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों से कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगवाने तथा हर वर्ष गांव का गौरव दिवस मनाने की अपील की।कार्यक्रम में उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुये सिंगरौली विधान सभा के विधायक श्री बैस ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो की सरकार है जहा किसानो की आय को  बड़ाने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा कई योजनाऐ संचालित की गई है। वही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा किसानो की क्षति हुई फसलो की क्षतिपूर्ति राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किया जाकर उन्हे सहायता राशि प्रदान की जा रही है। साथ अपने जिले के किसानो को भी इस योजना का लाभ आज मिला है।उन्होने कहा कि अपने जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से किसानो को उन्नत बीज लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है वही मौसम केन्द्र के माध्यम मौसम की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। समारोह को संबोधित करते हुये देवसर विधानसभा के विधायक  सुभाष बर्मा ने कहा कि जिले के विकास में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने खाद के मंहगे होने पर किसानों पर कोई भार नहीं पड़ने दिया। किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 10 हजार रूपये सहायता राशि प्रदान की जा रही है जो खेती किसानी के लिए किसी बरदान से कम नही है।समारोह को संबोधित करते हुये कलेक्टर ने कहा कि फसल क्षति से बचने के लिए किसानो को अधिक से अधिक बीमा कराना चाहिये।उन्होने कि जिले मे अच्छी किस्म के बीजो का प्रयोग कर किसानो के द्वारा अच्छी पैदावार प्राप्त की जा रही है। वही कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा एवं किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य  बीरेन्द पाठक के द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। एवं उपस्थित किसानो द्वारा बैतूल से माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा वा सुना गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर बिकास सिंह, उपसंचालक कृषि अशीष पाण्डेय, जिला खनिज अधिकारी ए.के राय, उपायुक्त सहकारित पी.के मिश्रा, डीएसओ सी.पी चन्द्रवंशी, सहायक संचालक मनोज सिंह, अजीत सिंह, लवकुश सिंह, मंण्डी सचिव डी.पी पनिका, संग्राम सिंह, डी.पी मरावी सहित समाजसेवी सीताराम बर्मा, सारदा शर्मा सहित किसान उपस्थित रहे।