डेटिंग ऐप के चक्कर में कहीं आपके साथ न हो जाए धोखा, ये टिप्स सामने लाएंगे पार्टनर की सच्चाई



नई दिल्ली। डेटिंग ऐप पर लड़कों का लड़की बनकर बात करना और लड़कों या लड़कियों द्वारारुपयों की मांग करने की खबरों के बारे में हम सभी ने कई बार सुना और पढ़ा है, लेकिन पहली बार आप इस फ्रॉड को देख कर समझ सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की वो कैसे, दरअसर दो फरवरी को नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई। जिसका नाम है टिंडर स्विंडलर। हम सभी जानतो हैं कि टिंडर एक डेटिंग ऐप है वहीं अगर आप स्विंडलर का मतवब गूगल से पुछेंगे तो आपको मिलेगा की इसका मतलब ठग है, यानी की 'टिंडर ठग' टिंडर स्विंडलर का मतलब है। हो सकता है कि इस नाम का मतलब जान कर आप समझ गए हों कि आखिर माजरा क्या है, लेकिन बता दें कि जितना आसान इसे आप समझ रहे हैं ये उतना भी आसान नहीं है। अक्सर लड़के-लड़कियों को इन सभी चीजों में फंसते देखा है। 

प्यार में गुम होना ठीक है, लेकिन अंधे हो जाना बेहद गलत है। कई बार इस अंधेपन के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अक्सर लोग प्यार में मरने मिटने को तैयार हो जाती हैं जो सरासर गलत है। अगर आप उन लोगं की लिस्ट में शुमार हैं और डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो जरा संभल जाएं। ऐसा नहीं है कि फ्रॉड का शिकार लड़किया ही होती हैं कई बार लड़कों को भी बड़ा फटका लग जाता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनको आपको जरूर फॉलो करना चाहिए। और डेटिंग ऐप पर डेट करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इन सभी बातों के साथ जानते हैं कि आखिर क्या है टिंडर स्विंडलर का मामला

डॉक्यूमेंट्री का मेन किरदार इजरायल का ठग  है जिसका नाम साइमन लिवाय, असली नाम शिमोन हएत है।ये कई बार फर्जीवाड़े केस में फंस चुका है। बावजूद इसके ये हर बार पुलिस को चकमा देकर निकल जाता है, लेकिन ठगी करना नहीं छोड़ता है। टिंडर पर लड़कियों संग बात करने के बाद उनसे दोस्ती करना और फिर प्यार का नाटक करना ही उसका काम नहीं था बल्कि लड़कियों से मुलाकात करना मैसेज पर प्यारी-प्यारी बातें करना और फिर कुछ समय बाद उन्हें गर्लफ्रेंड बना लेना। इसके बाद रिलेशन में आने के करीब 1 से डेढ़ महीने बाद  वो लड़कियों से रुपयों की मांग करने लगता था। ठग ने शुरुआती कहानी ऐसी रची की लड़कियों ने उस पर पूरी तरह से भरोसा किया और फिर लोन लेकर उसे रुपये देती रहीं। मनगढंत कहानियों से ठग ने करीब 75 करोड़ रुपये ऐंठे। इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी साइमन लिवाय टिंडर पर एक्टिव था। हालांकि डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने के बाद टिंडर ने इसे बैन कर दिया है। इतना सबकुछ करने के बाद साइमन को 15 महीने की जेल हुई लेकिन जेल में अच्छे बर्ताव के कारण उसे पांच महीने में रिहा कर दिया गया। फिलहाल साइमन इजरायल में आजादी से जिंदगी जी रहा है और लोगों को बिजनेस की सलाह देता है। टिंडर के जरिए ठगी को लेकर उसपर कोई केस नहीं चला। वहीं बाकी लड़कियां उसको दिए कर्ज को चुका रही हैं।  

इन टिप्स का रखें ध्यान 

1) ऐसा जरूरी नहीं कि जो दिखता है वो हकीकत है: ये हमारी सबसे बड़ी कमजोरी होती है कि हम उन चीजों पर जल्दी भरोसा करते हैं जो हमें दिखती हैं। डेटिंग ऐप्स पर अक्सर लड़के और लड़कियां अपनी बेस्ट तस्वीरे लगाते हैं और बायों में भी कई लोग कुछ ऐसी बातें लिख देते हैं जो सच नहीं होती हैं। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि जो दिखता है वह हमेशा हकीकत नहीं होती।

2) हमेशा सही नहीं होता इंटरनेट : अक्सर हम किसी भी डेटिंग ऐप पर जब लड़के या फिर लड़की से मिलते हैं तो उसके बारे में गुगल जरूर करते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि गुगर पर जरूरी नहीं हर बात सही है। 

3) ना करें जल्दबाजी: किसी से प्यार करना अच्छी फिलिंग होता है। लेकिन जल्दबाजी करना सही नहीं है। रिश्ते में जल्दबाजी आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। किसी को समझे  बिना उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाना सही नहीं है। सबसे पहले अपने पार्टनर को चेक करें उसके बाद ही इस तरह के स्टेप को उठाएं। 

4) मना करना सीखें: किसी भी चीज की अति तब होती है जब उस चीज की शुरुआत होती है। अगर आपको कुछ चीज गलत लग रही है तो उसके लिए मना करना सीखें हो सकता है शुरुआत में ये आपके पार्टनर को बुरी लगे लेकिन अगर वह आपसे प्यार करते होंगे तो इस बातको जरूर समझेंगे।

5) इमोशनल होकर न सोचें: दिल से लिया फैसला कई बार गलत साबित हो सकता है, इसलिय दिमाग से प्रेक्टिकली सोचें और फिर फैसला लें। किसी भी फैसले को फटाफट से न लें बल्कि सोच समझकर कदम उठाएं।