रविवार को आयोजित होगा राहगीरी खिलाड़ियों के लिए


साईकल रैली सहित खेल विधाओं का होगा आयोजन


वैढ़न,सिंगरौली। जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक राजीव रंजन मीना के निर्देशन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नागरिको की भागीदारी बढाने हेतु हर रविवार को विशेष बनाने हेतु स्वच्छता संकल्प माह के रूप में आयोजित किया जा रहा है  जिस कड़ी में 13 फरवरी रविवार को आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम को शहर के खिलाड़ियों को समर्पित किया जाकर सुबह 7बजे साईकल रैली का आयोजन होगा उसके बाद चुनकुमारी स्टेडियम में फुटबॉल मैच सहित बच्चों और महिलाओं हेतु बोरी दौड़,जलेबी दौड़,नींबू दौड़,कुर्सी दौड़ आयोजित किये जायेगें और स्वच्छता में सबकी सहभागिता के लिए अभियान चलाया जाएगा।उक्त आयोजनों में भागीदारी हेतु आयुक्त आर पी सिंह ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि सभी इसमे सकारात्मक भागीदारी करें और स्वच्छ शहर की कल्पना को साकार करने में भूमिका निभाये।आयोजन में भागीदारी हेतु या किसी जानकारी हेतु आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला(7024944499) से सम्पर्क किया जा सकता है।