मॉडल के रूप मे विकसित हो कृषि विज्ञान केन्द्र: कलेक्टर



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र देवरा में चल रहे निर्माण कार्यो एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला खनिज मद प्रतिष्ठान से निर्मित हो रहे बाउड्रीबाल सड़क तथा भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित कृषक भवन एवं प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करने के उपरान्त निर्माण कार्यो को गुणवत्ता पूर्ण समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। उन्होने कृषि विज्ञान केन्द्र में लगे आम अमरूद के १२ प्रजातियो के साथ साथ उन्नत एवं उपजाउ प्रजाति के विकसित किये गये गेहूं के २१ प्रजातियो का अवलोकन किया। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा तैयार किये गये हरे चने, मूली, गाजर के प्रजातियो का भी अवलोकन किया गया। तत्पश्चात कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियो को निर्देश दिये कि जिले में किसानो के प्रदर्शनार्थ हेतु उच्च मूल्यवर्धित फसलो की खेती जैव सब्जियो को प्रोत्साहित करे। उन्होने कृषि विज्ञान केन्द्र को मॉडल रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।  इस कलेक्टर के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र प्रांगण में वृक्षा रोपण भी किया गया।निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख जय सिंह एवं कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री अंसारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।