विभिन्न वार्डों में समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि





काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली।  सिंगरौली भारतीय राजनीति के पुरोधा, प्रखर विचारक, राष्ट्रीय सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले व जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न वार्डों में भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इसी क्रम में वार्ड नंबर 1, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 5 आदि वार्ड में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके जीवन एवं सिद्धांतों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल सिंगरौली के उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद वैश्य , मंडल महामंत्री किरण सागर खैरवार, मंडल मंत्री भगवान दास वैश्य, महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली अध्यक्ष नम्रता सिंह,वार्ड नं 6 पूर्व पार्षद श्रीमती अनारकली देवी, महिला मोर्चा मंडल सदस्य शारदा भारती, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अरविंद विश्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।