पीएम मोदी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर दिये गये उद्बोधन का भाजपा कार्यालय पर हुआ सीधा प्रसारण



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली।भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2022-23 को प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने देश के लिये‌ आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का स्वरूप बताते हुये आज देश भर के भारतीय जनता पार्टी के‌ कार्यकर्ताओं कों वर्चुअल रूप से संबोधित किया । पीएम मोदी के इस संबोधन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय मे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री जी के संबोधन को‌ बडी़ एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच सीधा प्रसारण किया गया। आज के इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष  कांत देव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने की। जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि जिले के कोने-कोने से आये समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर दिये गये व्याख्यान का गंभीरता से श्रवण किया तथा बजट की बारीकियों एवं विशेषताओं को समझा। प्रधानमंत्री जी के अभिभाषण के बाद माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने विगत दस दिनों से चल रहे बूथ विस्तारक अभियान की गहन समीक्षा की तथा कार्य की प्रगति को देख कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह ने अपने उद्बोधन मे कहा कि भारत वर्ष के इतिहास मे बजट का प्रारूप इतना सुंदर कभी नहीं रहा है, आप सब सब इस बात को समझ लीजिए कि ये बजट नये भारत का श्रृजन करन‌ वाला है, ये सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं‌ संतुलित  बजट अपने आप मे अभूतपूर्व है। समाज का हर एक वर्ग इस बजट से लाभान्वित होने वाला है, चाहे हम कृषि क्षेत्र हो, चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र ‌हो, चाहे उद्योग का क्षेत्र हो, चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, चाहे रक्षा का क्षेत्र हो, चाहे अनुसंधान का क्षेत्र हो, चाहे गरीब कल्याण का क्षेत्र हो सभी का बराबर ध्यान इस बजट मे दिया गया है। ये बजट आधुनिक भारत के निर्माण एवं विश्व पटल पर हमे महाशक्ति के रुप मे स्थापित करने के लिये आधारस्तम्भ बनने वाला है।  अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सब अपने लक्ष्य के समीप पहुंच चुके‌ हैं और हम इस अभियान मे संभाग मे प्रथम स्थान पर हैं। आगामी तीन दिवस मे‌ हम‌सब पूरी तन्मयता से शेष बची हुई समितियों का गठन कर उनका डिजिटल सत्तयापन‌ पूर्ण करके निष्चय ही प्रदेश के अग्रणी जिलों मे शामिल हो जायेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप शाह ने‌ किया तथा आभार प्रकट करने का कार्य जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया।        कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र मेश्राम, राम सुमिरन गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह, जिलापंचायत उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पूर्व सीडा अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्रा, पूर्व निगम अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य डी एन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष सुंदर शाह, सरोज सिंह, प्रवीण तिवारी, सरोज शाह, किरण सोनी, चंद्रिका वैश्य, जिला महामंत्री राजकुमार दुबे, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनोद चौबे, पूनम गुप्ता, ध्रुव सिंह, अरविंद तिवारी, प्रवेंद्र धर द्विवेदी, बविता जैन, कलावती यादव, कार्यलय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रभारी अभय कांत तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, पिछडा़ वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य , अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज‌ अहमद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेश‌ पांडेय, भारतेंदु पांडेय, गोविन्द प्रसाद वैश्य, रविन्द्र पांडेय, अर्चना बियार, ध्रुवेंद्र चतुर्वेदी, देवी प्रसाद वैश्य, शारदा शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुग्रीव पाठक, रजनीश पांडेय, मेघनाद वैश्य, लालजी शाह, लखपति वैश्य, कमल किशोर गुप्ता, हरिशंकर शाह, सुनील सिंह गहरवार, रविन्द्र चतुर्वेदी एवं‌ सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।