इन गलतियों के कारण डार्क हो जाती हैं अंडरआर्म्स, इन घरेलू उपयों से पाएं छुटकारा

 


नई दिल्ली
डार्क अंडरआर्म्स किसी को भी परेशान कर सकती हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में। सर्दियां खत्म हो रही हैं और गर्मियो की एक बार फिर से शुरूआत हो रही है। इस मौसम में अक्सर स्ट्रेपलेस और कटस्लीव्स कपड़ों को पहनना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडरआर्म्स आखिर डार्क क्यों होती हैं। अंडरआर्म्स आपकी छोटी-छोटी गलतियों के कारण डार्क होने लगती हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं कुछ मिस्टेक्स के बारे में जिसके कारण अंडरआर्म्स डार्क हो जाती हैं।

परफ्यूम, शेव, हेयर रिमूवल का न करें इस्तेमाल

अक्सर लोग नहाने के तुरंत बाद परफ्यूम छिड़कते हैं। जिसमें केमिकल होता है। स्किन पर इसका इस्तेमाल करने से इरिटेशन हो जाती है बल्कि यह काले भी पड़ने लगते हैं। इसी के साथ शेव या फिर हेयर रिमूवल बेस्ट ऑप्शन माना जाता है, लेकिन इससे भी स्किन काली पड़ने लगती है, साथ ही स्किन पर इरिटेशन और कट लगने के चांस होता है।   

डेड स्किन को हटाएं
डेड स्किन के कारण भी अंडरआर्म्स काली नजर आने लगती है। इसके लिए आपको डीप क्लींजिंग की जरूरत होती है। इसके अलावा डेड स्किन को हटाने के लिए सॉफ्ट चीजों का इस्तेमाल करें।

वैक्स से काले होते हैं अंडरआर्म्स
अंडरआर्म्स हेयर क्लीन करने के लिए महिलाएं वैक्स करती हैं। अक्सर महिलाएं ये सोचती हैं कि वैक्स से स्किन साफ और स्मूथ हो जाती है। हालांकि कुछ समय के लिए ऐसा हो भी सकता है। लेकिन हमेशा इस्तेमाल करने से स्किन काली पड़ने लगती है। लगातार वैक्सिंग से स्किन की एक पतली परत हट जाती है। जिससे संक्रमण और जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में वैक्स कराने से अच्छा है कि आप रोजाना अंडरआर्म्स को साफ करें और आप चाहें तो एलोवेरा अप्लाई कर सकते हैं।  

टाइट कपड़ों को पहनना
अंडरआर्म्स की स्किन काफी सेंसिटिव होती है। टाइट कपड़ों को पहनने से स्किन पर पसीने की वजह से खुजली की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में अंडरआर्म्स स्किन को साफ करें ।