कृषि विकास एवं किसान कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र वैढ़न में आयोजित हुआ एक दिवसीय हितधारक समीक्षा बैठक




वैढ़न,सिंगरौली। 24 /02/2022 को नीति आयोग आकांक्षी जिला परियोजना अंतर्गत आई टी सी मिशन सुनहरा कल एवं सीपा संस्था द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय हितधारक समीक्षा बैठक का आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र वैढ़न सिंगरौली में किया गया ।  इसमें कृषि विशेषज्ञ श्री कमलेश साहू द्वारा संस्था की ओर से वर्ष 2021-22 मे किए कार्यों को प्रजेंटेसन के माध्यम से विभाग के अधिकारियों एवं किसानों के सामने रखा गया। कृषि विज्ञान केन्द्र सिंगरौली से वरिष्ठ वैज्ञानीक डॉ जय सिंह सर ने प्राकृतिक खेती, फूलों की खेती एवं मधुमक्खि पालन के बारे में जानकारी दी गई। एवं डॉ अखिलेश चौबे सर ने पशुपालन एवं पशु टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। उद्यानिकी विभाग से उप संचालक श्री एच.रु निमोरिया सर एवं ग्रामीण उद्यानीकी विस्तार अधिकारी श्री शैलेन्द्र जयसवाल ने उधानिकी विभाग की योजनाओं के बारे में बताया एवं ज्यादा से ज्यादा किसान तक योजनाओं का लाभ पहुचे ऐसा उनका प्रयास है। कृषि विभाग से सहायक संचालक श्री ष्ठ स् वर्मा सर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अशोक रतन सर एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री वाल्मिकी प्रजापति ने अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी साथ ही आत्मा परियोजना से भरत सिंह अटल सर ने भी किसानों को जैविक खेती के फायदे ऍवम रासायनिक खेती से होने वाले नुकसानों से अवगत कराया ताकि किसानों में ज्यादा से  ज्यादा जागरूकता आये जिससे खेती मे समृद्धता बड़े ओर किसानों को लाभ मिले। कृषि उपज मण्डी सिंगरौली से मंडी सचिव श्री ष्ठ क्क पनिका सर ने ई नाम मण्डी के बारे में जानकारी दी।  इस कार्यक्रम मे कृषि विभाग, उद्यानीकी विभाग, ई नेम, कृषि मण्डी, आत्मा विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के साथ साथ किसानों सहीत संस्था से कमलेश साहू एवं रामकरण पाटीदार उपस्थित रहे अन्त मे  कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त अधिकारियों के प्रति कृषि विशेषज्ञ श्री कमलेश साहू ने आभार व्यक्त  किया।