बसौड़ा में चल रहे श्री रामयति महायज्ञ का रविवार को होगा समापन






यज्ञकर्ता श्री बजरंगदाल ब्रह्मचारी जी महाराज द्वारा किया जा रहा यज्ञ, राजेन्द्रानंद जी महाराज हैं कथावाचक

काल चिंतन संवाददाता

बड़गड़,सिंगरौली। बसौड़ा खेल मैदान में श्रीरामयति महायज्ञ का आयोजन ०५ फरवरी से १३ फरवरी तक किया गया है। उक्त आयोजन में आस-पास के गांवों के सैकड़ो श्रद्धालु रोजाना पहुंचकर यज्ञ का लाभ व आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। 

विश्व का सनातन वैदिक धर्म गुरू जो भारत वर्ष है वो अनादि काल से सनातन वैदिक धर्म की जननी होने के कारण नित्य वैदिक मंत्र से ऋषि होम करते थे, जहां ब्याघ्र भी वेदान्त के सिद्धान्त कहते थे, यह वही भारत देश है परन्तु आज हम लोग यज्ञादि कर्मों से विमुख होकर भौतिक वाद पर मुग्ध हो रहे हंै तथा इस भौतिकवादी युग में प्राय: अपने वास्तविक स्वरूप को भूलते जा रहे हैं। इसी स्वरूप को पूर्ववत ज्ञात कराने एवं हम संसारी जीवों के कल्याणर्थ श्रीराममहयति का आयोजन यज्ञकर्ता श्री बजरंगदास ब्रह्मचरी जी महाराज एवं कथा वाचक श्री राजेन्द्रनाथ जी महाराज मानस मर्मज्ञ श्रीधाम वृन्दावन के सानिध्य में हो रहा है। आयोजनों में ०५ फरवरी को कलश यात्रा निकाली गयी थी तथा ०६ से १२ तक प्रतिदिन कथा प्रवचन का आयोजन किया गया था। यज्ञ का समापन १३ फरवरी को पूर्णाहूति तथा भव्य भण्डारा एवं सन्त समागम की विदाई के साथ होगा। यज्ञ में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने शिरकत की इस दौरान देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र ने भी यज्ञ मंण्डप पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यज्ञ कराने में कमलेश्वर सिंह, दिनेश सिंह बघेल उपसरपंच, मोहित सिंह , मोती लाल यादव, रामाकांत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका है।