विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव बने दिनेश पाण्डेय, बधाइयों का लगा तांता




काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। विश्व ब्राम्हण महासभा की अध्यक्ष डॉक्टर अनिता मिश्रा की सहमति से राष्ट्रीय चयन समिति अध्यक्ष शरद द्विवेदी द्वारा समाज सेवा के प्रति कार्य एवं लगनशीलता को देखते हुए पंडित दिनेश पाण्डेय को विश्व ब्राम्हण महासभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया। ज्ञात हो की श्री पाण्डेय ने पूर्व में भी कई कई दात्यों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान किया है।इस मौके पर दिनेश पाण्डेय ने बताया कि संगठन द्वारा मुझपर भरोसा व विश्वास कर जो  विश्व ब्राम्हण महासभा का  राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौंपा है, उसे मैं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य का निर्वहन करते हुये शिर्ष नेतृत्व के भरोसे को कायम रखूंगा। एवं हम सब राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनिता मिश्रा, व राष्ट्रीय चयन समिति अध्यक्ष शरद द्विवेदी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करेंगे एवं कहा कि नव दायित्व के लिए विश्व ब्राम्हण महासभा के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे ऊपर भरोसा कर इतने बड़े दायित्व का निर्वहन करने  जिम्मेदारी सौंपी हैं। इनके नियुक्ति पर सर्व श्री मनोज दुबे, अभिनव दुबे, राजीव पाण्डेय, राजेश तिवारी ,राकेश पाण्डेय,रामनरेश तिवारी,राजेश पाण्डेय ,सतीश शर्मा, एसपी तिवारी, एसएन चौबे,कार्तिक दुबे, अवधेश शुक्ला, विजय पाण्डेय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई देते हुये नियुक्ति पर प्रन्नता व्यक्त किया है।