वर्षों से उपेक्षित है प्राथमिक जूनियर मतदान केंद्र अवई सड़क,प्रधान एवं जनप्रतिनिधि भी बेखबर








काल चिंतन संवाददाता,
चोपन सोनभद्र । सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी ग्राम सभा में स्थित अवई राजस्व गांव आदर्श मतदान केंद्र के रूप में वर्षों से चयनित होता चला आ रहा है। लेकिन आज भी मुख्य सम्पर्क मार्ग निर्माण से अछूता है। जब कि राजस्व गांव अवई की मतदान केंद्र मुख्य राज मार्ग से महज एक किमी दूर होगी लेकिन आज सम्पर्क मार्ग का निर्माण नहीं किया गया है।जब मतदान केंद्र सम्बन्धित विभागीय अधिकारी सलखन से होते हुए रेलवे लाइन के किनारे से होते हुए कच्ची सड़क के माध्यम से 3 किमी दुरी का सफर तय कर के मतदान केंद्र पहुंचते हैं। वर्षों से उपेक्षित राजस्व गांव अवई का मतदान केंद्र आज के परिवेश में भी मुख्य सम्पर्क मार्ग से अछूता है।
कई सरकारे आई लेकिन किसी ने भी अपने किए वादो को पूरा नही किया कुछ वादो को पुरा कर सभी के वोट रखने वाले को इस बार कोई मत नही देना है। इस बार वादो को छोड़कर किए गए कार्यो को देखते हुए वोट देने का शपथ लेता हू।
-शमशेर
शिक्षा को चुनावी मुददा बनाकर रख दिया गया है। बेहतर शिक्षा के कोई प्रयास नही किया। शिक्षा को बेहतर ढंग पर सभी पार्टीया वोट मांगती है।शिक्षा के लिए बेहतर प्रयास करने वालो को ही  वोट देगे।  
-कृपा शंकर यादव
छोटे वर्ग के व्यापारी को रोजगार के लिए नई योजना लाना चाहिए आर्थिक रूप से कमजोर व्यापारियो को सहयोग करने वाले सरकार को चुना जायेगा। सरकार एसी हो जो सबको एक निगाह से देखने का कार्य करे।
-विजय कुमार जायसवाल
बेरोजगारी बड़ी समस्या है।सरकार को इसके लिए नीति बनाने की जरूरत है इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को विशेष वरियता दी जाए। व्यापार, रोजगार के लिहाज से अच्छी सोच और समझ रखने वाली सरकार बनाएंगे।
-विनोद विश्वकर्मा
छोटे वर्ग मजदूर किसानो चार प्रतिशत पर लोन मिल जाता है, जबकि व्यापारियो को चौदह प्रतिशत पर लोन मिलता है। ऐसा भेद भाव नही होना चाहिए सभी लोगो के लिए एक समान भाव से कार्य करने वाली सरकार होनी चाहिए। -मुर्शिद अहमद
कोरोना ने सभी गरीब निरिह ग्रामीणो को झकझोर रख दिया है। रोजगार छीन गया, दुकाने भी बंद हो गई। इस बार जनप्रतिनिधि पर मूलभूत सुविधाए उपलब्ध की जिम्मेदारी तो होगी ही साथ मे महगाई, भ्रष्टाचार से भी लडने की जिम्मेदारी होनी चाहिए।
-विष्णु धर दूवे