अखिलेश ने पत्नी संग किया मतदान, बोले- उत्तर प्रदेश से बाबा मुख्यमंत्री की होने वाली है विदाई



लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो पीजीआई की हैं। ज़िम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है।लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ रविवार को मतदान किया। आपको बता दें कि सपा प्रमुख करहल सीट से चुनावी मैदान में हैं और उनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो रही है। मतदान करने के बाद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 तारीख को सपा की सरकार बनने वाली है और बाबा मुख्यमंत्री की विदाई होने वाली है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो पीजीआई की हैं। ज़िम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है।उन्होंने कहा कि कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। उत्तर प्रदेश में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा का सफाया होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के किसान इन्हें माफ नहीं करेंगे। हमने पहले 2 चरणों में शतक लगाया है और इस चरण में भी सपा गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा।