अनिल उपाध्याय बने गढ़वा थाना प्रभारी, जितेन्द्र भदौरिया को मिली जयंत चौकी की कमान



वैढ़न,सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से दिन प्रतिनि के कार्यों के सुचारू संचालन, कानून व्यवस्था डियूटी एवं रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इकाई मे पदस्थ ४ पुलिस अधिकारियों को नवीन स्थान पर पदस्थ किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अनिल उपाध्याय को रक्षित केन्द्र सिंगरौली से थाना प्रभारी गढ़वा तथा निरीक्षक मनोज सोनी को थाना प्रभारी गढ़वा से रक्षित केन्द्र सिंगरौली में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही कार्य. निरी. रामायण प्रसाद मिश्रा चौकी प्रभारी जांयत को रक्षित केन्द्र सिंगरौली जबकि उप निरी. जितेन्द्र सिंह भदौरिया थाना विन्ध्यनगर को चौकी प्रभारी जयंत के रूप में पदस्थ किया गया है।


https://youtu.be/nQ6EliD4dNc