तेलंगाना के सीएम केसीआर ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सरकार से मांगे सबूत, भाजपा ने कहा- पाकिस्तान से पूछिए



नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि तेलंगाना ष्टरू की बौखलाहट और घबराहट नज़र आती है, हुजुराबाद में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हुजूर के बोल बिगड़े नज़र आते हैं। अभी तो एक चुनाव हारे हैं और उसके बाद ये हालत है, इससे साफ दिखाई देता है कि तेलंगाना में केसीआर और टीआरएस की जमीन खिसक रही है।2019 में पाकिस्तान में भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भारत सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत मांग दिए हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब विपक्ष की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इससे पहले भी कई विपक्षी नेता समय-समय पर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते रहे हैं। चंद्रशेखर राव ने अपने बयान में कहा कि मैं आज भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहा हूं। सरकार को सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े सबूत पेश करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार करती है। चंद्रशेखर राव ने कहा कि देश के जवान सीमा पर लड़ रहे हैं। वहां जो मर रहा है, वह देश का जवान है। उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए। लेकिन भाजपा राजनीतिक रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का उपयोग करती है।

आपको बता दें कि हाल में ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा था। इसी का समर्थन करते हुए के चंद्रशेखर राव ने भी सबूत मांगे हैं। वह भाजपा पर लगातार दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकतंत्र में एक सम्राट नहीं है, आप एक राजा नहीं है। हालांकि अब भाजपा की ओर से भी के चंद्रशेखर राव पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर ने के चंद्रशेखर राव पर पलटवार किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि तेलंगाना ष्टरू की बौखलाहट और घबराहट नज़र आती है, हुजुराबाद में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हुजूर के बोल बिगड़े नज़र आते हैं। अभी तो एक चुनाव हारे हैं और उसके बाद ये हालत है, इससे साफ दिखाई देता है कि तेलंगाना में केसीआर और टीआरएस की जमीन खिसक रही है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव के समय इन सबको सर्जिकल स्ट्राइक याद आ रही है, पाकिस्तान, कांग्रेस और अब टीआरएस के बोल एक जैसे सुनाई देते हैं। जब-जब चुनाव आता है तब नए प्रयोग करते हैं, कोई हिजाब और कोई सर्जिकल स्ट्राइक का प्रयोग करता है क्योंकि विकास के मुद्दे पर ये बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते।

वहीं भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी के चंद्रशेखर राव पर हमला करते हुए कहा कि अगर पूछना ही है तो पाकिस्तान से पूछिए। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का दर्द सुनने के लिए आपसे और आपके सहयोगियों से बेहतर कौन होगा। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मैं भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाफ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के गैर-जिम्मेदाराना बयान की कड़ी निंदा करता हूं। तथ्य यह है कि यह पुलवामा हमले की बरसी की पूर्व संध्या पर आया था, असंवेदनशीलता, गैरजिम्मेदारी, अज्ञानता को दर्शाता है और यह एक सीएम की अयोग्यता है।