भाजपा मंडल अध्यक्ष सरई कोमल गुप्ता को मंडल अध्यक्ष के दायित्व एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के किया गया मुक्त



वैढ़न,सिंगरौली। विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के सरई मंडल के अध्यक्ष कोमल गुप्ता पर सरई थाने मे संगीन मामले मे आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ था।आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के‌ पश्चात मंडल अध्यक्ष सरई द्वारा पार्टी की गरिमा को ध्यान मे रखते हुये जिला कार्यालय को अपने पद एवं‌ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र प्रेषित किया गया। जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र गोयल द्वारा इस घटनाक्रम को संज्ञान मे रख कर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व से‌सहमति प्राप्त कर त्यागपत्र  को स्वीकृति करते हुये मंडल अध्यक्ष सरई को पद एवं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मुक्त कर दिया गया है।