ननि के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनय सिंह का हृदय गति रूकने से निधन




काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के सेवा निवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी व चिकित्सक डॉ विनय सिंह का आज सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया जिससे उनके परिवार तथा शुभचिंतकों में गम का माहौल कायम हो गया है। 
बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह सुबह चार बजे टहल रहे थे कि अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी और आवास पर पहुंचते ही उनकी मौत हो गयी। उनके करीबियों का कहना है कि हृदय गति रूकने से उनकी मौत हुयी है। निधन के बाद परिजनों द्वारा उनके शव को उनके गृह ग्राम माड़ो ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।