जिले में १ से ५ मार्च तक आयोजित होगा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण महाअभियान



अच्छे बाग लगाने वालो की आयोजित होगी प्रतियोगिता, एक से तीन तक स्थान प्राप्त करने वालो को किया जायेगा सम्मानित: कलेक्टर


वैढ़न,सिंगरौली। 1 मार्च से 5 मार्च तक जिले में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण महाअभियान आयोजित किया जायेगा जिसके तैयारियो हेतु  विभिन्न सामुदायिक संगठनो, सामाजसेवियो, एनजीओ के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अंकुर अभियान के तहत राज्य शासन ने निणर्य लिया है कि शासकीय विभागो, नागरिको, सामुदायो एवं स्वच्छिक संगठनो के सहयोग से 1 मार्च 5 तक वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाना है। उन्होने कहा कि  वृक्षारोपण को जन अंदोलन बनाने लिए आप सब की भागीदारी आवश्यक है। उन्होने कहा कि जिला अंतर्गत समस्त शासकीय कार्यालयो के भवनो, सर्वजनिक उपक्रमो, औद्योगिक प्रतिष्ठानो के प्रांगण के उपयुक्त स्थानो पर वृक्षारोपण किया जा सकता है इसके अतिरिक्त स्कूल, कालेज, आगनवाड़ी, छात्रावासो, पंचायतो आदि के परिसरो के साथ ही अन्य शासकीय एवं वन भूमियो पर भी वृक्षारोपण किया जायेगा।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के अशासकीय संगठन, सामुदाय आधारित संगठनो एवं नीजि संगठनो, समाजसेवियो से ही इस अभियान को एक नई गति प्रदान की जा सकती है। कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान से जुड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति उसके द्वारा किये गये पौध रोपण का विवरण फोटो सहित जानकारी अपने स्मार्ट फोन से अंकुर कार्यक्रम के वायुदूप एप को डाउनलोड कर पौधरोपण उपरांत अपना फोटो पौधे के साथ अपलोड करे। इसके अलावा  द्धह्लह्लश्च://2द्गड्ढष्ड्डह्यह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ /द्वश्च/ष्द्वद्ग1द्गठ्ठह्लह्य  के साथ यदि पौधरोपण करने वाला व्यक्ति एप पोर्टल का उपयोग नही करना चाहता है तो इस प्रयोजन हेतु 1 मार्च से 5 मार्च के बीच विशेष रूप से स्थापित मिस काल सेवा नम्बर 0755-2706666 पर मिसकाल देकर सूचना दे सकता है। उन्होने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने नीजि ऑगन में एक भी पौधा स्वाप्रेरणा से लगाता है तो वह यह जानकारी तीनो माध्यमो में से किसी एक माध्यम से दे सकता है।

कलेक्टर ने कहा कि 5 मार्च 2022 को जिला स्तरीय सामारोह में पर्यावरण विभाग द्वारा संचालित अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत प्राणवायु अवार्ड प्रदान किया जायेगा वही अच्छे घरो के प्रांगण में या अन्य स्थानो पर बाग बगीचा लगाने वालो को भी प्रतियोगिता के आधार पर सम्मानित किया जायेगा। कलेक्टर ने उपस्थित सभी स्वैच्छिक संगठनो नागरिको, सामुदायो से इस अभियान में बड़ चड़कर शामिल होने का आग्रह किया। बैठक के दौरान नगर निगम के आयुक्त आर.पी सिंह, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, जन अभियान परिषद के राजकुमार विश्वकर्मा सहित डॉ. डी.के मिश्रा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनो पदाधिकारी उपस्थित रहे।