भाजपा सांसद मनोज तिवारी के जन्मदिवस पर कीर्ति पाठक ने दी शुभकामनाएं, हास्पिटल में बांटा फल




सिंगरौली। बलिया उप्र के भाजपा नेता कीर्ति शेखर पाठक ने भाजपा सांसद तथा भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस दौरान कीर्ति शेखर पाठक जी के सौजन्य से जिला चिकित्सालय वैढ़न में मरीजों में फल का वितरण किया गया। 

ज्ञात हो कि भाजपा सांसद तथा भोजपुरी गायक व कलाकार मनोज तिवारी का आज जन्मदिवस है। उक्त अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देशभर में उनका जन्मदिवस मनाया जा रहा है। इसकी क्रम में भाजपा नेता कीर्ति शेखर पाठक द्वारा जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में उपचार करा रहे मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की दुआ की गयी।