चितरंगी-दुधमनिया मुख्य मार्ग पर दो बाइकों में हुयी जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति की हुयी मौत




वैढ़न,सिंगरौली। जिले के चितरंगी-दुधमनिया मुख्य मार्ग पर बीती रात दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कोतवाली थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल सिलगुड़ी निवासी 21 वर्षीय (दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक) रामदेव खैरवार की मौत आज सुबह 8 बजे जिला अस्पताल बैढऩ में इलाज के दौरान हुई। इस (दो बाइकों) बाइक दुर्घटना में रामदेव के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट लगी थी। बताया जा रहा है रामदेव अपने दो साथियों के साथ चितरंगी बाजार से अपने घर लौट रहा था।उसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रामदेव की मौत हो गई है तो वहीं अन्य दो साथियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद उसे बीती रात में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया कि दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में दूसरा अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया है।