अपर सचिव राजस्व मध्यप्रदेश शासन के लिखे गए पत्रों पर भी कार्यवाही नहीं कर रहा जिला प्रशासन: कांग्रेस प्रदेश महामंत्री




देवसर,सिंगरौली। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री  डी.पी.शुक्ला ने जिले प्रशासन पर आरोप लगाया है कि सरकारी अधिकारियों कर्मचारीयों का एक संगठित गिरोह अपने वरिष्ठ अधिकारीयों के आदेशों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।अपर सचिव राजस्व मध्यप्रदेश शासन के द्वारा दिनांक 23.11.2019 को पत्र क्र.6018/3961/2019/सात-1 एवं कई अन्य पत्र 2019-20 में जारी कर जिला कलेक्टर को आदेशित किया गया था की एपीएमडीसी कंपनी सुलियारी कोल ब्लाक के भू-अर्जन व मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न आराजियों के साथ में अनैतिक रूप से जो भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त हुई हैं उसकी जाँच करके कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था।किन्तु जब लगभग ढाई वर्ष बीत जाने के बावजूद जिला प्रशासन के संगठित भू-माफिया गिरोह द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होने दी गई तो अपर सचिव राजस्व मध्यप्रदेश शासन के द्वारा दिनांक 31.01.2022 को पत्र क्रमांक 340/3961/2019/सात-1 एवं कई अन्य पत्र जारी कर जिला कलेक्टर से पूंछा गया है की पूर्व में लिखे पत्र पर क्या कार्यवाही की गई है।गौरतलब है की उक्त के समबन्ध में मा.राजस्व मंत्री के पास शिकायत पहुँचने पर उन्होंने अपर सचिव राजस्व को पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया था।लेकिन जिले में बैठे हुए भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक संगठित गिरोह कलेक्टर सिंगरौली को गुमराह करते हुए किसी प्रकार कार्यवाही से बचते चला आ रहा है।वहीं रेलवे द्वारा भी कई पत्र लिखे गए किन्तु जिला प्रशासन द्वारा उसको भी ठन्डे बस्ते में डाल दिया गया है।अब इसी प्रकार अपर सचिव राजस्व के पत्रों के साथ भी टालमटोल की गई थी।आगे अब देखने वाली बात यह है कि स्मरण पत्र जारी होने के बाद क्या कार्यवाही जाती है।बेहद गंभीर प्रश्न है की आखिर किसके हितों की रक्षा के लिए कलेक्टर महोदय को गुमराह कर संगठित भू-माफिया गिरोह के अधिकारियों कर्मचारियों का संरक्षण किया जा रहा है।