भाजपा जिलाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व मे बूथ विस्तारक अभियान पहुंचा पूर्णता की ओर



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली।  कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष मे संगठन पर्व के रुप चल रहा व्यापक बूथ विस्तारक अभियान अब पूर्णता की ओर है। जिले की तीन विधानसभाओं के अंतर्गत सोलह मंडलों के ९८५ बूथों पर लगभग तीन हजार से अधिक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व मे विस्तारक अभियान को पूर्णतया सफल बनाने के लिये विगत दस दिनो से जुटे हुये हैं। जिलाध्यक्ष अपने जिले स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बूथ विस्तारक अभियान को सफल बनाने के लिये स्वयं मैदान मे डटे हुये हैं। जिलाध्यक्ष प्रत्येक मंडलों के प्रभारियों समेत समस्त बूथ विस्तारकों से सीधे सम्पर्क मे हैं तथा उनसे हर एक स्तर की जानकारी ले रहे हैं। श्री गोयल स्वयं पिछले दस दिनों से लगातार मंडलों के शक्ति केंद्रों के साथ साथ बूथो पर भी पहुंच कर बूथ समितियों के फिजिकल एवं डिजिटल सत्यापन पर बारीकी से नजर बनाए हुये हैं तथा समस्त कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें इस कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने को प्रेरित कर रहे हैं।जिलाध्यक्ष के सतत प्रयासों एवं समस्त कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बूथ विस्तारक अभियान अपने निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित समयावधि से पूर्व सिंगरौली जिले के समस्त कर्मठ कार्यकर्ता अपना सत प्रतिशत लक्ष्य‌ हासिल कर लेंगे। बूथ विस्तारक अभियान की समाप्ति के‌साथ‌ही जिले की समस्त बूथ समितियां पूरी तरह डिजिटल हो जायेंगी तथा समस्त बूथ स्तर‌ तक के कार्यकर्ताओं की जानकारी आनलाइन हो जायेगी, जिससे आने वाले‌ समय‌ मे समस्त सांगठनिक कार्य सुगम एवं‌ पारदर्शी हो जायेंगें।